भारत की शीर्ष जूनियर खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल अपना मैच जीतने में कामयाब रहीं लेकिन सुरभि मिश्रा के हारने से अमेरिका ने 1-1 की बराबरी कर ली। बहरहाल तीसरे मैच में अंका अलंकामोनी ने मैच जीतकर भारत को विजय दिला दी।
सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मिस्र को आश्चर्यजनक रूप से फाइनल में पहुंचे छठी वरीयता प्राप्त हांगकांग के सामने जीत हासिल करने में थोड़ी समस्या हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।