स्थानीय हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। परंतु उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। पूरी टीम ताश के पत्तों की माफिक ढह गई। आस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर न टिक सका। पूरी 102 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
इंग्लैंड की ओर से मैट प्रायर ने नाबाद 37 और एलेस्टकर कुक ने 30 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने पांच और स्टुअर्ट क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए।
आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल का खत्म होने पर चार विकेट गवांकर 196 रन बनाए और पहले दिन 94 रनों की बढ़त बना ली। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 78 और शेन वाटसन ने 51 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।