खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए सानिया ने कड़े मुकाबले के बाद कनाडा की शेरॉन फिचमैन को 6-7, 6-3, 6-2 से पराजित किया। पहले सेट में सानिया एक समय 4-1 से आगे चल रही थीं लेकिन सर्विस संबंधी खामियों के कारण उन्हें यह सेट गंवाना पड़ा।
सानिया ने लेकिन हार नहीं मानी और दूसरे सेट से अपने खेल पर नियंत्रण स्थापित कर जीत हासिल की। फाइनल में उनका सामना एक अन्य कनाडाई खिलाड़ी स्टेफेनी डुबोइस से होगा। सानिया को इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त है।
दूसरी ओर, दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश कर रहीं डुबोइस ने शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की माशोना वाशिंगटन को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।