प्राप्त सूचना के अनुसार विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त टीम स्पेन ने शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मध्यांतर तक 5-0 की बढ़त बना रखी थी।
शैंती ने तीसरे और 15वें मिनट तथा जावी ने 36वें और 49वें मिनट में गोल किया। इसके अलावा अल्बर्ट साला ने 26वें, डेविड एल्ग्रे ने 30वें, जावी रिबास ने 14वें और विक्टर सोजो ने 67वें मिनट में गोल ठोका।
भारत के लिए हरि प्रसाद ने 51वें और राजपाल सिंह ने 60वें मिनट में गोल किया। स्पेन की टीम भारत पर किस कदर हावी रही, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेजबान टीम को सात पेनेल्टी कार्नर हासिल हुए जबकि भारतीय टीम एक भी पेनेल्टी कार्नर हासिल नहीं कर सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।