For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड पर मंडराया हार का संकट

By Staff

स्थानीय हेडिंग्ले मैदान पर पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 196 रनों से आगे खेलते हुए दूसरे दिन 445 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस नॉर्थ ने 110 और माइकल क्लार्क ने 93 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 78 और शेन वाटसन ने 51 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से स्टअर्ट ब्रॉड ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए।

खेल के पहले दिन शुक्रवार को 102 रनों पर सिमट गई इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई। उसने जल्दी-जल्दी पांच विकेट गवां दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होन पर मैट प्रायर चार और नाइटवाचमैन की भूमिका में आए जेम्स एंडरसन ने बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे। इंग्लैंड अभी भी 261 रनों से पीछे है।

पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। परंतु उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। पूरी टीम ताश के पत्तों की माफिक ढह गई थी। आस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर न टिक सका था। पूरी 102 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई थी। इंग्लैंड की ओर से मैट प्रायर ने नाबाद 37 और एलेस्टकर कुक ने 30 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने पांच और स्टुअर्ट क्लार्क ने तीन विकेट लिए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+