Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सकीबुल ने लगाया एकदिवसीय मैचों का नौवां तीव्रतम शतक

सकीबुल ने अपना शतक 63 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से पूरा किया। उन्होंने अपना अर्धशतक 40 गेंदों में पूरा किया था। सकीबुल 64 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए।

एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। अफरीदी ने अपनी 102 रनों की पारी के दौरान 11 छक्के और छह चौके लगाए थे।

इसके बाद सबसे तेज शतक लगाने वालों में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (44 गेंद), वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (45 गेंद), शाहिद अफरीदी (45 गेंद), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (48 गेंद और 55 गेंद), भारत के वीरेंद्र सहवाग (60 गेंद), भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन (64 गेंद) शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+