मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया के लिए सुएल की चेयोन ने हैट्रिक लगाई। चेयोन ने अपने खाते में जुड़े तीनों गोल पेनेल्टी कार्नर के जरिए किए थे। चेयोन ने 17वें, 23वें और 53वें मिनट में गोल दागे।
मंगलवार को हावर्ड विश्वविद्यालय मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से रानी देवी ने 11वें मिनट में और मोनिका बदरान ने 29वें मिनट में एक-एक गोल किया।
इस जीत के साथ कोरियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जबकि भारतीय टीम को नौवें और दसवें स्थान के लिए अपना आगे का सफर जारी रखना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।