आईसीएल से नाता तोड़ेंगे इमरान फरहत
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक फरहत ने कहा है कि वह आईसीएल प्रबंधन से अनापत्ति-प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करेंगे और फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयास करेंगे।
पाकिस्तान के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 27 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेल चुके 27 वर्षीय फरहत ने कहा, "मुझे क्रिकेट से प्यार है। मैं अपने देश के लिए दोबारा खेलना चाहता हूं। आईसीएल से जुड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती की है और अब मैं देश के लिए योगदान देकर उसकी भरपाई करना चाहता हूं।"
हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईसीएल का दामन छोड़ा है। इनका मुख्य मकसद राष्ट्रीय टीम में वापसी रहा है। इनमें से कई तो राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल भी रहे हैं।
राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वालों में मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ, सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर, तेज गेंदबाज नवेद उल हसन और हरफनमौैला खिलाड़ी अब्दुर रज्जाक प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications