वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 2005 में रोजर्स कप खिताब जीतने वाली क्लिस्टर्स ने सिनसिनाटी ओपन में खेलते हुए दूसरे दौर में आसान जीत हासिल की है। क्लिस्टर्स 2003 में 19 महीनों के लिए सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर विराजमान रही थीं।
रोजर्स कप के लिए स्टेफेनी डुबोइस और वेलेरी टेटरॉल्ट को भी वाइल्डकार्ड दिया गया है। डुबोइस ने पिछले हफ्ते वेंकूवर ओपन के फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा को हराकर खिताब जीता था। डुबोइस आठवीं बार रोजर्स कप में अपनी चुनौती पेश करेंगी। यह टूर्नामेंट सोमवार से शुरू हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।