फुटबाल के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये देगी बीसीसीआई
बीसीसीआई की कार्यकारिणी ने गुरुवार को मुंबई में हुई बैठक के दौरान यह घोषणा की। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार से 2011 एशिया कप के मद्देनजर आर्थिक मदद मांगी थी।
बीसीसीआई की ओर से मिली मदद से एआईएफएफ काफी प्रसन्न है। उसने क्रिकेट बोर्ड के इस कदम की जमकर सराहना की है।
एआईएफएफ के उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने आईएएनएस को बताया कि बीसीसीआई की ओर से मिली मदद से भारतीय फुटबाल को काफी फायदा होगा।
एआईएफएफ को हाल ही में खेल मंत्रालय से भी 10 करोड़ रुपये की मदद मिली है। मंत्रालय ने महासंघ को यह राशि 2010 एशियाई खेलों के लिए टीम तैयार करने के मकसद से दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications