नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा ने देश के गांवों में फुटबॉल को प्रोत्साहित किए जाने की इच्छा जताई है।
खेल मंत्री के. पी. एस. गिल की पिछले दिनों फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लेटर के साथ ज्यूरिख में हुई मुलाकात के दौरान देश में फुटबॉल के विकास की कार्ययोजना भी तैयार की गई।
इस मुलाकात के दौरान गिल ने ब्लेटर से सरकार प्रायोजित पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने का आग्रह किया।
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव अलबटरे कोलेसो भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कहा, "गिल ने देश में फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिए फीफा से आर्थिक मदद मांगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।