सायना ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में वांग को पराजित किया था लेकिन यहां वह उससे हार गई। इस हार के साथ ही भारत की चैंपियनशिप में मेडल की आशा धूमिल हो गई।
हाल ही में चेचक की चपेट में आने वाली सायना ने क्वार्टर फाइनल से पहले के मैचों में शानदार खेल दिखाया था। पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली 19 वर्षीय सायना को इस वर्ष महिला एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।