इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने अपने करियर का 113वां अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला। बेकहम को इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 125 मैच खेलने के पीटर शिल्टन के रिकार्ड को ध्वस्त करने के लिए 12 मैच और खेलने की जरूरत है।
हॉलैंड के लिए डिर्क क्यूत और कप्तान राफेल वान डेर वार्ट ने गोल किए। मेजबान टीम ने अपने दोनों गोल मध्यांतर से पहले किए थे।
हॉलैंड की टीम के लिए यह प्रदर्शन संतोषप्रद रहा। हॉलैंड की टीम 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल कर चुकी है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड को विश्व कप में स्थान सुरक्षित करने के लिए एक जीत की जरूरत है। उसका अगला क्वालीफाईंग मैच नौ सिंतबर को क्रोएशिया के साथ होना है। इंग्लैंड ने अब तक अपने सभी क्वालीफाईंग मैच जीते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।