विश्व बैडमिंटन: क्वार्टरफाइनल में सायना
हैदराबाद। देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को बल्गारिया की पेट्या नेडेलचेचवा पर 18-21, 21-18 और 21-10 से जीत हासिल करके विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
हाल ही में चेचक की चपेट में आने वाली सायना ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली 19 वर्षीय सायना को इस वर्ष महिला एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सायना का अगला मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की लिन वांग से होगा। विश्व बैडमिंटन में सायना का यह सबसे बेहतर प्रदर्शन है। सायना ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में वांग को पराजित किया था।
तीसरे गेम में सबसे बेहतर खेलीं सायना
जीत के बाद सायना ने कहा कि आज का मुकाबला कड़ा था लेकिन अपने फिटनेस के स्तर से वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे गेम में उनका खेल सबसे बेहतर था। पहले गेम में हारकर सायना मुश्किल में पड़ गईं थीं लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी की।
ज्वाला गुट्टा और वलियावेट्टी दिजु की भारत की शीर्ष मिश्रित युगल जोड़ी ने पोलैंड की 12 वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी राबर्ट और नाडियाद्जा को 21-11,22-20 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष एकल में चेतन आनंद छठवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के सोनी दाई कुनकोरो से 16-21,16-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications