पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक श्रीलंका में खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने यह फैसला किया है।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने मियांदाद से विशेष तौर पर 22 अगस्त से दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम की बल्लेबाजी सुधारने में मदद करने को कहा है।
श्रीलंका में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान को 0-2 से हार मिली थी जबकि उसके बाद खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला भी वह 2-3 से हार गई थी।
पाकिस्तान ने शुरुआती तीन एकदिवसीय मैच गंवाने के बाद बाद के दो मैच जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाई और फिर एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में भी श्रीलंका को पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।