रोजर्स कप: मरे ने जीता एकल खिताब

By Staff
मांट्रियल। ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने रविवार को अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन डेल पोटरो को हराकर मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम कर लिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फाइनल मुकाबले में मरे ने पोटरो को 6-7(4-7), 7-6(7-3), 6-1 से पराजित किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में मरे स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मरे की जोरदार वापसी

मैच के पहले ही सेट में विश्व वरीयता क्रम में छठे नंबर के खिलाड़ी पोटरो ब्रिटिश खिलाड़ी पर हावी होते दिखे और उन्होंने 62 मिनटों तक चले पहले सेट को जीत भी लिया। परंतु इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए मरे उन पर पूरी तरह हावी हो गए। मरे ने आखिरी दो सेट जीतकर यह मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि मरे का इस सत्र में यह पांचवां खिताब था। अब वह अगले सप्ताह से आरंभ हो रहे सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा लेंगे जिसके वह निवर्तमान चैम्पियन हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, August 17, 2009, 1:48 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+