भारत अंतर्राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सुरक्षित : चिदंबरम
चिदंबरम यहां चल रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का लुत्फ उठा रहे थे।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन अचानक पहुंचे चिदंबरम ने कहा कि वह राज्य सरकार को इस सफल आयोजन में चुस्त सुरक्षा बंदोबस्त मुहैया कराने के लिए बधाई देना चाहते थे।
चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "आप में से कुछ पत्रकारों ने पिछले सप्ताह हैदराबाद में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। मेरे द्वारा जारी एक बयान के बावजूद एक दल वापस चला गया। स्पष्ट कहूं तो मुझे इसका बहुत बुरा लगा था। मैंने सोचा कि मुझे यहां आकर आंध्रप्रदेश सरकार और यहां की पुलिस को बधाई देनी चाहिए।"
चिदंबरम ने कहा, "मैं हैदराबाद के पुलिस आयुक्त और साइबराबाद को चुस्त सुरक्षा बंदोबस्त के लिए विशेष बधाई देता हूं। इस घटना ने साबित कर दिया है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने में सक्षम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications