Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जयवर्धने और दिलशान ने संभाली श्रीलंकाई पारी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कप्तान डेनियल विटोरी का पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला उस वक्त सही लगने लगा जब श्रीलंका ने महज 16 रनों के योग पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। तेज गेंदबाज सी. एस. मार्टिन ने सलामी बल्लेबाज एन. परानाविताना को पहले ही ओवर में आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

मैच के तीसरे ओवर में मार्टिन ने श्रीलंका के शानदार बल्लेबाज कुमार संगकारा का विकेट चटकाकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने आठ रन बनाए।

इसके बाद जयवर्धने और दिलशान ने जमकर खेलते हुए श्रीलंकाई पारी को संभाला। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 118 रन जोड़े। 27वें ओवर में 134 के स्कोर पर श्रीलंका को दिलशान के रूप में तीसरा झटका लगा। दिलशान आठ रनों से अपने शतक से चूक गए। आई. ओब्रायन ने उन्हें चलता किया। आउट होने से पहले दिलशान 92 रन बना चुके थे।

दिलशान के आउट होने के बाद जयवर्धने का साथ देने आए समरवीरा ने भी उम्दा खेल दिखाते हुए श्रीलंकाई पारी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच जयवर्धने ने अपने टेस्ट करियर का 26 वां शतक जड़ा।

खराब रोशनी के चलते निर्धारित समय से पहले ही खेल रोकना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने तक जयवर्धने 108 रन और समरवीरा 82 रन बनाकर नाबाद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+