Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व एथलेटिक्स: सान्‍या ने जीता स्‍वर्ण

बर्लिन। अमेरिकी धाविका सानया रिचर्ड्स, जर्मनी की जेवलिन थ्रो एथलीट स्टेफी नेरियस और केन्या के लंबी दूरी के धावक इजेकिल केमबोई ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता है।

रिचर्ड्स ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में मंगलवार को स्वर्ण जीता जबकि संन्यास लेने के करीब पहुंच चुकी नेरियस ने जर्मनी के लिए जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीता। केमबोई ने 3000 मीटर पैदलचाल स्पर्धा में केन्या के लिए स्वर्ण जीता। 2004 ओलंपिक का स्वर्ण जीतने वाले केमबोई लगातार तीन साल तक इस स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रहे थे।

खिताब बचाने में सफल रहे केरॉन

अमेरिका के धावक केरॉन क्लीमेंट भी पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में अपना खिताब बचाने में सफल रहे। प्यूटो रिको के जेवियर कुल्सन दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह फिलिप्स इडोउ ने ब्रिटेन के लिए तिहरी कूद स्पर्धा का स्वर्ण जीता। इडोउ ने विश्व और ओलंपिक चैंपियन पुर्तगाल के नेल्सन इवोरा को पराजित किया।

दो दिन पहले 100 मीटर दौड़ में 9.58 सेकेंड समय के साथ नया विश्व रिकार्ड कायम करने वाले जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट ने 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइल में जगह पक्की कर ली है। बोल्ट ने कहा है कि वह अपने ही विश्व रिकार्ड को तोड़ने का प्रयास करेंगे। बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में 19.30 सेकेंड समय निकालकर विश्व रिकार्ड कायम किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+