Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन बनाए 2 विकेट पर 87 रन (लीड-4)

मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज मार्क गुपटिल और डेनियल फ्लिन के विकेट गंवाए हैं। गुपटिल 35 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाने के बाद थिलन तुषारा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय कुल योग 45 रन था।

80 रन के कुल योग पर फ्लिन भी चलते बने। उनका विकेट असंथा मेंडिस के खाते में गया। फ्लिन ने 44 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस 88 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 36 और नाइटवॉचमैन जीतन पटेल छह रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 452 रन बनाने में सफल रही। मेजबान टीम के लिए पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (114), थिलन समरवीरा (159) और तिलकरत्ने दिलशान (92) ने बेशकीमती पारियां खेलीं।

इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने भी 39 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ने मैच के पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए थे।

मैच के पहले दिन मंगलवार को 108 रन पर नाबाद लौटने वाले जयवर्धने ने अपनी 227 गेंदों की पारी के दौरान 15 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया जबकि अपने करियर का 10वां शतक लगाने वाले समरवीरा ने 277 गेंदों का सामना कर 24 चौके और एक छक्का जड़ा।

जयवर्धने और समरवीरा ने चौथे विकेट के लिए 166 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाई। इससे पहले दिलशान और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े थे।

मौसम खराब होने के कारण पहले दिन 78 ओवर का खेल ही संभव हो सका था जबकि दूसरे दिन बारिश के कारण पहले सत्र में एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका।

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन ने 77 रन देकर चार सफलताएं हासिल कीं जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए 78 रन देकर चार विकेट लिए। तेज गेंदबाज इयान ओ' ब्रायन को भी दो विकेट मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+