मैच के पहले दिन मंगलवार को 108 रन पर नाबाद लौटने वाले जयवर्धने 114 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने 227 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए।
मेजबान टीम ने मंगलवार का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक उसने चार विकेट के नुकसान पर 322 रन बना लिए थे।
थिलन समरवीरा 196 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 10 रन बनाए थे।
श्रीलंका ने जयवर्धने के अलावा थिलन पारानाविताना (0), तिलकरत्ने दिलशान (92) और कुमार संगकारा (8) के विकेट गंवाए हैं।
इससे पहले, बारिश के कारण दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल सभव नहीं हो सका। न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस मार्टिन और इयान ओ'ब्रायन ने दो-दो सफलता हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।