Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिशिंतोस का अर्धशतक, न्यूजीलैंड संतोषजनक स्थिति में

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए थे। तीसरे दिन का प्रमुख आकर्षण किवी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंतोस का अर्धशतक रहा।

मिशिंतोस 161 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद हैं। किवी टीम ने तीसरे दिन नाइटवॉचमैन जीतन पटेल का विकेट गंवाया। पटेल ने 26 रन बनाए। रॉस टेलर छह रन बनाकर नाबाद हैं।

मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज मार्क गुपटिल और डेनियल फ्लिन के विकेट गंवाए थे। गुपटिल 35 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाने के बाद थिलन तुषारा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय कुल योग 45 रन था।

80 रन के कुल योग पर फ्लिन भी चलते बने थे। उनका विकेट असंथा मेंडिस के खाते में गया था। फ्लिन ने 44 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए थे।

इससे पहले, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 452 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (114), थिलन समरवीरा (159) और तिलकरत्ने दिलशान (92) ने बेशकीमती पारियां खेलीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+