विजेंदर बने विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज
हाल ही में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' से नवाजे गए विजेंदर को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने क्यूबा के कोरिया बायेक्स एमिलियो के बाद विश्व का दूसरा सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज करार दिया है।
विजेंदर को कुल 1700 अंक मिले हैं जबकि कोरिया के हिस्से 2500 अंक आए हैं। ओलंपिक सेमीफाइनल में विजेंदर कोरिया के हाथों ही हारे थे।
वेनेजुएला के ब्लांको पारो अल्फांसो 1300 अंकों के साथ तीसरा क्रम पाने में सफल रहे।
बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले अखिल कुमार (57 किलोग्राम) और जितेंदर (51 किलोग्राम) को विश्व वरीयता क्रम में क्रमश: 19वां और 13वां स्थान मिला है।
48 किलोग्राम वर्ग में थाकचॉम नैनो सिंह 1400 अंकों के साथ अपने वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। इस वर्ग में ओलंपिक चैंपियन चीन के झोउ शिमिंग 2500 अंकों के साथ पहली वरीयता दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications