मंजू ने कहा कि एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से हटना उनके लिए काफी दुखदाई है। बकौल मंजू, "हमें बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका बहुत कम मिलता है। मौजूदा चैंपियन की हैसियत से खेलने का मौका तो सचमुच एक या दो बार ही मिलता है लेकिन एक चोट ने मेरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।"
भारतीय टीम के प्रबंधक प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के बीच में ही मंजू का हटना टीम के लिए काफी बड़ा झटका है।
मोहन बागान के लिए खेलने वाले मंजू इस चोट के कारण अगले महीने खेले जाने वाले आईएफए शेफील्ड शील्ड और डुरंड कप के साथ-साथ कोलकाता प्रीमियर लीग के कुछ मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।