For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 413 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

By Staff

बारिश के कारण खेल रोके जाने तक श्रीलंकाई टीम ने चार विकेट पर 259 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शतक जड़ा।

दिलशान 131 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद लौटे। प्रसन्ना जयवर्धने भी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह दिलशान के करियर का नौवां शतक है।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 452 रन बनाए थे जबकि मेहमान टीम अपनी पहली पारी में 299 रन ही बना सकी थी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 153 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में श्रीलंका ने थिलिना पारानाविताना (5), कप्तान कुमार संगकारा (45), माहेला जयवर्धने (27) और थिलन समरवीरा (20) के विकेट गंवाए। जयवर्धने और समरवीरा ने पहली पारी में शतक लगाया था।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने मैच के तीसरे दिन आठ विकेट पर 281 रन बनाए थे। चौथे दिन पहले सत्र में उसके दोनों नाबाद बल्लेबाज 299 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए।

श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और थिलन तुषारा ने चार-चार विकेट लिए जबकि असंथा मेंडिस और नुवान कुलसेकरा को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+