पेस-डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्पेन के डेविड फेरर और टॉमी रोब्रेडो की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-2, 6-4 से पराजित किया।
एकल मुकाबले में रोजर फेडरर के हाथों हारने वाले फेरर और पहले दौर में जेरेमी चार्डी के हाथों पराजय झेलने वाले रोब्रेडो ने पेस-डुल्ही की जोड़ी को मात्र 56 मिनट में हराया।
अगले दौर में फेरर-रोब्रेडो का सामना लुकास कुबोत और ओलीवर माराक की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। कुबोत और माराक ने अमेरिका के जान इश्नर और सैम क्वेरे की जोड़ी को 4-6, 6-2, 10-8 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में अमेरिका के माइक और बॉब ब्रायन ने बेलारूस के मैक्स मिर्नी और इजरायल के एंडी रैम को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।