Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज : आस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत (लीड-1)

इंग्लैंड की पहली पारी 332 रनों पर समेटने के बाद मेहमान टीम ने भोजनकाल तक बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिए थे।

शेन वॉटसन 59 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि साइमन कैटिच ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए थे।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए थे।

पहले दिन 26 रन पर नाबाद लौटने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड 37 रन बनाकर आउट हुए जबकि अंतिम विकेट के रूप में जेम्स एंडरसन (0) पेवेलिटन लौटे। स्टीव हर्मिसन 12 रन बनाकर अविजित रहे।

आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि बेन हिफेनहास के खाते में तीन और मिशेल जानसन के खाते में दो विकेट गए।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था।

आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+