37 साल के जावेद पाकिस्तान के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में एक रहे हैं। अब वह चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकेंगे।
जावेद के स्थान पर कराची में जन्मे प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मोहताशिम रशीद को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। रशीद इससे पहले राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।
40 साल के रशीद पीसीबी के मौजूदा निदेशक (खेल विकास) हारून रशीद के भाई है। पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शफकत राणा को टीम का सहायक प्रबंधक नियुक्त किया है।
राणा श्रीलंका दौरे में सहायक प्रबंधक रहे मोहम्मद अहमद का स्थान लेंगे। पीसीबी ने फिलहाल टीम के मुख्य प्रबंधक यावर सईद को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।