बोल्ट ने बनाया एक और रिकार्ड
बर्लिन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक चैम्पियन एथलीट उसैन बोल्ट ने गुरुवार को बर्लिन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में एक और रिकार्ड बनाते हुए 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जमैका के इस सबसे तेज धावक ने 200 मीटर की दूरी 19.19 सेकेंड में तय कर अपना ही रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में 200 मीटर की दूरी 19.30 सेकेंड में तय की थी।
पनामा के अलोंसो एडवर्ड्स दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 200 मीटर की दूरी 19.81 सेकेंड में तय कर रजत पदक अपने नाम किया। अमेरिका के वालेस स्पियरमोन तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने यह दूरी 19.85 सेकेंड में तय की।
गौरतलब है कि इसी चैम्पियनशिप की 100 मीटर स्पर्धा में बोल्ट ने 9.58 सेकेंड का समय लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications