Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूपति-नोल्स की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में

भूपति-नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फ्रांस के माइकल लोर्दा और जो विलफ्रेड त्सोंग की जोड़ी को 7-6 (6) 6-3 से हराया।

भूपति और नोल्स की जोड़ी ने इससे पहले पिछले सप्ताह मोंट्रियल में अपना पहला एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब जीता था।

इस जोड़ी का अगला मुकाबला डेनियल नेस्टर और नेनाड जिमोनजिक से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त पॉल्स मेरियस फ्रिस्टनबर्ग और मार्सिन मेत्कोवस्की को 7-6 (6), 6-7 (6), 10-4 से हराया।

भूपति और नोल्स इससे पहले सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीत चुके हैं। भूपति ने जहां 2001 में लिएंडर पेस के साथ यहां खिताब जीता था जबकि नोल्स ने कनाडा के डेनिएल नेस्टर के साथ 1996, 1998 और 2004 में यहां खिताबी जीत हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+