क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिलडिच ने कहा कि चयनकर्ताओं ने एशेज श्रृंखला की टीम को ही चैंपियस ट्राफी के दौरान बरकरार रखने का फैसला किया है।
आस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राफी के ग्रुप ए में भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ है।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है- रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क (उप कप्तान), नाथन ब्रैकन, कालम फग्र्युसन, बैड्र हैडिन, नैथन हेरिट्ज, बेन हिल्फेनहाज, जेम्स होप्स, माइकल हसी, मिचेल जानसन, बेट्र ली, पीटर सिडल, एडम वोगेस, शेन वाटसन, कैमरुन व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।