'चीते' हैं बांग्लादेशी क्रिकेटर : हसीना
हसीना ने शनिवार को बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ियों को अपने आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेटरों को 'गोल्डन ब्यॉयज' की उपमा दी।
पिछले वर्ष कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में शामिल हो जाने के बावजूद हाल ही में बांग्लादेशी टीम ने वेस्टइंडीज को उसी की सरजमीं पर दो मैचों की टेस्ट श्रंखला और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मात दे दी। इस टीम ने जिंबाब्वे को भी एक दिवसीय श्रृंखला में 4-1 से शिकस्त दी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने विजेता टीम का हिस्सा रहे हर क्रिकेटर को 300,000 टका (4,300 डॉलर) का पुरस्कार देने का भी ऐलान किया। उन्होंने क्रिकेटरों से कहा, "पूरे देश को आप पर नाज है।"
इस मौके पर टीम के कप्तान सकीबुल हसन ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और उन्हें टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला भी भेंट किया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications