विश्व चैंपियनशिप के बाद समुद्रतट पर छुट्टी मनाने जाएंगे बोल्ट
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक बोल्ट ने विश्व चैंपियनशिप में दो विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 तथा 200 मीटर स्पर्धा में विश्व रिकार्ड कायम किया।
23 साल के बोल्ट ने कहा, "मैं बिना किसी चोट के इस सत्र का समापन करना चाहता हूं। सत्र की समाप्ति के बाद मैं किसी मनोरम समुद्रतट का रुख करूंगा। मैं मस्ती करते हुए अपनी थकान मिटाना चाहता हूं। मैं अपनी जीत का जश्न मनाना चाहता हूं।"
जमैका को चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाने के बाद बोल्ट ने कहा कि वह इस बात लेकर खुश हैं कि विश्व चैंपियनशिप के मद्देनजर उनकी तैयारियां रंग लाई हैं।
बोल्ट ने लगातार छह स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने का अनोखा कीर्तिमान बना चुके हैं। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में तीन विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। बोल्ट ने बीजिंग में 100, 200 और चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications