पोलैंड की अनीता वोदारजेक ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकार्ड
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अनीता ने फाइनल के दौरान दूसरे प्रयास में 77.96 मीटर दूरी नापी। उन्होंने रूस की तातियाना लाइसेंको के 77.80 मीटर के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। लाइसेंको ने यह रिकार्ड 2006 में कायम किया था।
इसके अलावा, विश्व रिकार्डधारी उसैन बोल्ट के नेतृत्व में जमैका की पुरुष एथलेटिक्स टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।
100 तथा 200 मीटर स्पर्धाओं में विश्व रिकार्ड कायम कर चुके बोल्ट हालांकि रिले में विश्व रिकार्ड नहीं कायम कर सके। बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.58 सेकेंड और 200 मीटर दौड़ 19.19 सेकेंड में पूरी की थी।
तीसरा विश्व रिकार्ड कायम करने में नाकाम रहने के बावजूद बोल्ट का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वह ओलंपिक तथा विश्व चैंपियनशिप में लगातार छह स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व के एकमात्र एथलीट बन गए हैं।
बोल्ट विश्व चैंपियनशिप में दो विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में तीन विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। बोल्ट ने बीजिंग में 100, 200 और चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications