Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुझे सुंदर महिलाओं के साथ रहना अच्छा लगता है : श्रीसंत

बर्मिघम (इंग्लैंड), 23 अगस्त (आईएएनएस)। काउंटी क्रिकेट में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे भारत के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को सुंदर महिलाओं के साथ रहना अच्छा लगता है। खुद श्रीसंत ने यह बात स्वीकार की है।

वॉरसेस्टशायर के लिए काउंटी खेलने पहुंचे श्रीसंत से जब यह पूछा गया कि आखिर क्या कारण है कि उनका नाम बार-बार फिल्म अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता है। श्रीसंत ने कहा, "मुझे सुंदर महिलाओं के साथ समय बिताना अच्छा लगता है लेकिन फिलहाल मेरा किसी एक के साथ करीबी रिश्ता नहीं है। अब तक जितनी भी महिलाओं के साथ मेरा नाम जोड़ा गया है, सब मेरी अच्छी दोस्त हैं।"

श्रीसंत ने बड़ी बेबाकी से स्वीकार किया कि सबसे ताजातरीन घटना में उनका नाम फिल्म अभिनेत्री मिनीषा लांबा के साथ जोड़ा गया।

बकौल श्रीसंत, "मकाऊ में आईफा पुरस्कारों के दौरान मैं और लांबा मिले थे। इसके बाद मेरा नाम उनके साथ जोड़ा जाने लगा। वहां हर क्षेत्र के लोग थे। हम सभी खूब मौज-मस्ती कर रहे थे लेकिन खबरें बनाने वालों ने उन सबके बीच मेरा नाम लांबा के साथ जोड़ दिया।"

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के साथ काम करने की इच्छा को लेकर श्रीसंत ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते उनके पास समय की कमी है लेकिन ममूटी के साथ काम करने की उनकी इच्छा अभी भी कम नहीं हुई है।

श्रीसंत ने कहा, "मलयालम फिल्म निर्देशक आशिक बाबू ने मेरे सामने 'डैडी कूल' नाम की फिल्म में ममूटी के साथ काम करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता, तब जरूर फिल्म में काम करता। इसके बाद मैं चोटिल हो गया और यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।"

श्रीसंत ने बताया कि बॉलीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग से उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले हैं लेकिन वह फिलहाल फिल्मों में काम करने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "तेलुगू फिल्म उद्योग से मुझे एक फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला था। अगर मैं क्रिकेट में व्यस्त नहीं होता तो अब तक बॉलीवुड की तीन फिल्मों में काम कर रहा होता। मैं बैनर का नाम नहीं बताना चाहता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि सभी बैनर बड़े हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+