लेबनान के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 0-1 से हारने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में वापसी करते हुए वर्तमान चैम्पियन के अपने तमगे को बचाने की उम्मीदें बरकरार रखी है।
हाफ टाइम से पहले भूटिया ने भारत के लिए पहला गोल किया जबकि मैच के 58 वें मिनट में सुनील छेत्री ने दूसरा गोल किया।
इससे पहले मैच के आरंभ में भूटिया को अपने करियर का सौवां मैच खेलने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भूटिया ने 1995 में थाईलैंड के खिलाफ नेहरू कप में ही अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।