दिमेंतिएवा ने जीता रोजर्स कप खिताब

By Staff
टोरंटो। रूस की एलिना दिमेंतिवा ने अपने ही देश की मारिया शारापोवा को हराकर रोजर्स कप महिला टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया है।

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में दिमेंतिएवा ने शारापोवा को 6-4, 6-3 से पराजित किया। इस जीत के साथ दिमेंतिएवा ने शारापोवा से 2008 के आस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। शारापोवा के खिलाफ दिमेंतिएवा की यह तीसरी जीत है।

लगातार दूसरी बार कप पर रूस का कब्‍जा

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का करने वाली दिमेंतिएवा ने इस जीत को अमेरिकी ओपन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण करार दिया है। अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से शुरू हो रहा है।

रूस की किसी खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल रोजर्स कप खिताब पर कब्जा किया है। 2008 में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिनारा सफीना ने यह खिताब जीता था। इस साल सफीना क्वार्टर फाइनल में ही हार गई थीं। इस जीत के साथ दिमेंतिएवा को 350,000 डॉलर मिले जबकि लगभग एक साल बाद कोई फाइनल मैच खेलने वाली शारापावा ने 175,000 डॉलर अपनी झोली में डाले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, August 24, 2009, 1:54 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+