पोंटिंग के बचाव में आगे आए इयान चैपल
चैपल ने वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि पोंटिंग एक ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ग्लेन मैक्ग्राथ और जस्टिन लेंगर जैसे धुरंधर खिलाड़ियों की विदाई के बाद अभी भी पुनर्निर्माण के दौर में है।
बकौल चैपल, "मैं पोंटिंग की नेतृत्व क्षमता से संतुष्ट हूं। स्वदेश लौटने पर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर अंगुली उठाई जा सकती है लेकिन जहां तक नेतृत्व क्षमता की बात है तो उन्होंने शानदार काम किया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद वह एक उभरती हुई टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।"
पोंटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार एशेज श्रृंखला हारी है। इससे पहले 2005 में इंग्लैंड ने पोंटिंग के नेतृत्व में ही आस्ट्रेलिया को पराजित किया था। यही नहीं, पोंटिंग की कप्तानी में पिछले 10 महीनों में आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच में से तीन श्रृंखलाएं गंवाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
