लंबी कूद में भी किस्मत आजमाना चाहते हैं बोल्ट
वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक बोल्ट ने अपने कोच से कहा है कि वह 100, 200 और 4 गुणा 400 मीटर रिले के अलावा अब लंबी कूद में हिस्सा लेकर 'महानतम' एथलीट बनने की इच्छा रखते हैं।
बोल्ट ने कहा, "मैंने अपने कोच से कहा है कि संन्यास लेने से पहले मैं लंबी कूद में भी किस्मत आजमाना चाहता हूं। मैं लंबी कूद में अच्छा कर सकता हूं और यही कारण है कि मैंने अपने कोच से इस संबंध में तैयारी शुरू करने को कहा है।"
बोल्ट ने जर्मनी में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशि में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 तथा 200 मीटर में विश्व रिकार्ड कायम करने के अलावा 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में भी पहला स्थान हासिल किया।
बोल्ट ने पिछले साल चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित ओलंपिक खेलों में विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले एथलीट बन गए हैं।
इससे पहले, विश्व के कई नामचीन फर्राटा धावक लंबी कूद में किस्मत आजमा चुके हैं। अमेरिका के कार्ल लुइस, माइक पावेल और माइकल जानसन इनमें से एक हैं। लंबी कूद का विश्व रिकार्ड पावेल के नाम दर्ज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications