Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आसिफ के चयन पर पाकिस्तान में मिश्रित प्रतिक्रिया

कराची, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए जा चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल करने को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने मिश्रित प्रतिक्रिया जाहिर की है।

पूर्व चयन प्रमुख अब्दुल कादिर ने कहा है कि आसिफ का चयन जायज नहीं है क्योंकि उन्होंने पिछले 18 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भी मैच नहीं खेला है। इस लिहाज से वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।

पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का मानना है कि आसिफ को 15 सदस्यीय टीम में शामिल करके चयनकर्ताओं ने एक तरह से जुआ खेला है। भारत में वर्ष 2008 में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए आसिफ पर लगाया गया एक साल का प्रतिबंध 22 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

पाकिस्तानी टीम के कोच इंतिखाब आलम ने इन तमाम दलीलों को बेकार करार दिया है। आलम के मुताबिक आसिफ एक मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के माध्यम से वह एक बार फिर इस तथ्य को साबित करके दिखाएंगे।

कादिर ने हरफनमौला अब्दुर रज्जाक को टीम में जगह नहीं देने को लेकर भी चयनकर्ताओं की खिंचाई की है। कादिर का मानना है कि रज्जाक ने इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था, लिहाजा उन्हें दक्षिण अफ्रीका में 22 सितंबर से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।

कादिर का मानना है कि चयनकर्ताओं ने टीम में सिर्फ एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के तौर पर इमरान नजीर को जगह देकर भी एक तरह का खतरा मोल लिया है। उनके मुताबिक इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सलमान बट्ट जैसे अनुभवी सलामी बल्लेबाज पर भरोसा जताया जाना चाहिए था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+