त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए कमर कस चुके हैं ईशांत
ईशांत ने कहा कि इस श्रंखला के दौरान भारतीय टीम को तेज गेंदबाज जहीर खान और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कमी खलेगी। आठ सितंबर से शुरू हो रही इस श्रृंखला में भारत, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।
ईशांत ने कहा, "सहवाग और जहीर लंबे समय से हमारी टीम के दो प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ा रहता है। हमें उनकी कमी खलेगी।"
ईशांत ने कहा कि किसी भी विदेशी दौरे में टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है और उन्हें यकीन है कि भारतीय टीम इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
दिल्ली की रणजी टीम के खिलाड़ियों और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद को लेकर ईशांत ने कहा, "मैं इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहता। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं दिल्ली की टीम का हिस्सा था और आगे भी रहूंगा। मैं दिल्ली के लिए खेलना जारी रखूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications