असिफ ने गलतियां नहीं दोहराने की कसम खाई
वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट नेट' को दिए साक्षात्कार में आसिफ ने कहा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में स्थान पाकर खुश हैं। आसिफ ने कहा कि वह अपने शानदार खेल के जरिए अपने चयन को सार्थक साबित करेंगे।
आसिफ ने कहा, "मैंने अब गलतियों को नहीं दोहराने की कसम खाई है। मैं चयनकर्ताओं का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया है। मैं अपने चयन को सार्थक साबित करने के लिए जी-जान से मेहनत करना चाहता हूं।"
आसिफ ने कहा कि आगे से वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे उनके परिजनों और प्रशंसकों को शर्मिदा होना पड़े।
आसिफ ने कहा, "मैं अपने परिजनों, प्रशंसकों और यहां तक की खुद अपना सिर ऊंचा रखने की कोशिश करूंगा। मैं खुद से यह वादा किया है।"
भारत में वर्ष 2008 में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए आसिफ पर लगाया गया एक साल का प्रतिबंध 22 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications