श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, संगकारा अर्धशतक बनाकर आउट (लीड-1)
श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 75 रन के कुल योग पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।
श्रीलंका का पहला विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा था। सलामी बल्लेबाज थिलन पारानाविताना 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए थे।
दूसरा विकेट तिलकरत्ने दिलशान का गिरा, जिन्होंने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। तीसरे विकेट के रूप में संगकारा पेवेलियन लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 45वें ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए थे। जयवर्धने 20 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलन समरवीरा ने चार रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन ने एक और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो विकेट हासिल किए हैं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications