श्रीलंका ने चायकाल तक बनाए 3 विकेट पर 146 रन (लीड-2)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 115 रन के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद माहेला जयवर्धने (नाबाद 31) और थिलन समरवीरा (नाबाद 15) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 75 रन के कुल योग पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।
श्रीलंका का पहला विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज थिलन पारानाविताना 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरा विकेट तिलकरत्ने दिलशान का गिरा, जिन्होंने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान संगकारा पेवेलियन लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन ने एक और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो विकेट हासिल किए।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications