कप्तानी के मुद्दे पर पोंटिंग के साथ हैं क्लार्क और कैटिच
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम' के मुताबिक एशेज के बाद स्वदेश लौटे क्लार्क और कैटिच ने सबसे पहले अपने कप्तान के साथ खड़े होने की बात कही। पोंटिंग एकमात्र ऐसे आस्ट्रेलियाई कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम दो बार एशेज हारी है।
वेबसाइट ने आस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान क्लार्क के हवाले से लिखा है, "मैं अपने कप्तान के साथ खड़ा हूं। मैं जानता हूं कि वह कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।"
दूसरी ओर, एशेज श्रृंखला के पांचों टेस्ट मैचों में खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कैटिच ने कहा कि हार के लिए किसी को व्यक्तिगत तौर पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
कैटिच ने कहा, "हम 11 खिलाड़ी मैदान में थे, लिहाजा हार के लिए किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। खासतौर पर कप्तान को तो बिल्कुल नहीं। हम अपने कप्तान के साथ हैं। हमें उनका नेतृत्व स्वीकार है।"
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने 2009 एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से पराजित किया। इससे पहले उसने पोंटिंग की कप्तानी में खेलने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को 2005 में खेली गई श्रृंखला में भी 2-1 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications