आस्ट्रेलिया जैसी बादशाहत कायम करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका
एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम वरीयता क्रम में चौथे स्थान पर खिसक गई है। 1995 के बाद यह पहला मौका है, जब आस्ट्रेलियाई टीम का वर्चस्व टूटा है। 14 साल से आस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत कायम थी।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर ने समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' से बातचीत के दौरान कहा, "हम ठीक वैसा ही किला बनाना चाहते हैं, जैसा आस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया था। हम अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ उसे लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं।"
आर्थर ने कहा कि पिछले 18 महीनों में उनकी टीम ने जिस स्तर का खेल दिखाया है, उसे देखते हुए वह सही मायने में नंबर-एक की कुर्सी की हकदार थी।
आर्थर मानते हैं कि आस्ट्रेलिया ने उनकी टीम के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया था, अगर वह ठीक वैसा ही खेल इंग्लैंड के खिलाफ दिखाती तब उसे एशेज जीतने से कोई नहीं रोक सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications