वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे डेवीडेंकों ने फ्रांस के फेब्राइस सांतोरो को 7-5, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, इस साल का फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुकीं कुज्नेत्सोवा ने बेल्जियम की युवा खिलाड़ी यानिया विकमेयर को कड़े संघर्ष में 6-4, 5-7, 7-6 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत फ्रांसीसी खिलाड़ी एमिली मौरेस्मो से होगी।
मौजूदा चैंपियन और दूसरी वरीय डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वोजनिएस्की ने रूस की अनास्तासिया पाव्लूयुचेंकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।