खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए थे। जोए डेन्ली 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मैट प्रायर ने पांच रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा (0) और जोनाथन ट्रॉट (0) के विकेट गंवाए हैं। दोनों विकेट तेज गेंदबाज ट्रेंट जांसटन के खाते में गए।
इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को आराम देने का फैसला किया।
दूसरी ओर, नील ओ'ब्रायन ने आयरलैंड की टीम में वापसी की है। ब्याड रैंकिन को छोड़कर आयरलैंड के सभी प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।