इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, 25 ओवर में बने 71 रन (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए थे। जोए डेन्ली 74 गेंदों पर एक चौके की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने दो रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा (0), जोनाथन ट्रॉट (0) के विकेट मात्र छह रन के कुल योग पर गंवा दिए। इसके बाद डेन्ली ने मैट प्रायर (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट जांसटन ने दो विकेट लिए जबकि आंद्रे बोथा को एक सफलता मिली।
इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को आराम देने का फैसला किया।
दूसरी ओर, नील ओ'ब्रायन ने आयरलैंड की टीम में वापसी की है। ब्याड रैंकिन को छोड़कर आयरलैंड के सभी प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications