न्यूजीलैंड की पहली पारी 234 रनों पर सिमटी
मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। मेहमान टीम ने 63 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद रॉस टेलर और जेसी राइडर ने चौथे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया लेकिन बाद में आने वाले बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके।
दूसरे दिन 70 रन बनाकर नाबाद लौटे टेलर 81 रन के व्यक्तिगत योग पर आउट हुए वहीं ब्रेंडन मैक्लम ने 18, जैकब ओरम ने 24, कप्तान डेनियल विटोरी ने 23 और इयान ओ' ब्रायन ने चार रन बनाए।
क्रिस मार्टिन खाता खोले बगैर अविजित रहे। श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और रंजना हेराथ ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले। थिलन तुषारा ने दो और धम्मिका प्रसाद तथा तिलकरत्ने दिलशान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए थिलन समरवीरा ने सर्वाधिक 143 रनों का योगदान दिया था जबकि माहेला जयवर्धने ने 92 रन बनाए थे।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications